आत्मा-परमात्मा का मिलन ही योग
मुजफ्फरपुर : आर्य समाज द्वारा आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को योग साधना शिविर का आयो
मुजफ्फरपुर : आर्य समाज द्वारा आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से आए योग गुरु स्वामी राजेंद्र योगी सरस्वती ने कहा कि आत्मा-परमात्मा का मिलन ही योग है। योग साधना के चार सूत्र हैं- पेट नरम, पैर गरम, मस्तिष्क ठंडा एवं रीढ़ की हड्डी सीधा। शारीरिक स्वस्थता, मानसिक और आत्मिक साधना ही योग है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में यजुर्वेद परायण यक्ष आचार्य व्यासनंदन शास्त्री एवं आचार्य डॉ. राम प्रवेश शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। यज्ञ के बाद आर्य विद्वानों ने प्रवचन व भजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बनारस से आए ध्रुव सदृश बालक सोमेंद्र का मनोहरी भजन हुआ। डॉ. राम प्रवेश शास्त्री ने प्रवचन द्वारा श्रावण पर्व का महत्व बताया। उत्तराखंड से आए पं. प्रभात कुमार आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। दोहपर में ग्रामीणों ने मंदिर से वेद प्रचार रथ निकाला। इसपर सावर होकर आर्य विद्वान ने फरदो गोला व भगवानपुर में लोगों को वेदों का महत्व बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व आर्य प्रधान वेद प्रकाश आर्य, मुख्य उपप्रधान डॉ. व्यासनंदन शास्त्री, मंत्री डॉ. महेश चंद्र प्रसाद, उप प्रधान कमलेश दिव्यदर्शी ने किया।