बरूराज से लड़की अग़वा
मुजफ्फरपुर। बरूराज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण करने की खबर है। परिजनों ने गांव
मुजफ्फरपुर। बरूराज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण करने की खबर है। परिजनों ने गांव के ही सूरज पवन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है।
मायके नहीं ले जाने पर दी जान
रक्षाबंधन में मायके नहीं ले जाने से आक्रोशित सिमरा निवासी विजय सहनी की पत्नी निराशा देवी 19 वर्ष ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस अभी शव बरामद नहीं कर सकी है। मृतका का मायके बेनीबाद ओपी का भागवतपुर बताया गया है।
अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव
मोतीपुर बाज़ार स्थित पुरानी धर्मशाला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से अलौकिक आध्यात्मिक रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बिहार की प्रभारी मीना दीदी ने उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर राखी बांधी। मौके पर मनोरमा दीदी, मीरा दीदी, अनिल चौधरी, पवन गुप्ता आदि मौजूद थे।
ससुर-पतोहू की पिटाई
मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल गांव में भूमि विवाद के कारण मदन महतो की पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। बचाव करने पर उनके ससुर शकर महतो की भी पिटाई कर दी गई। पीड़िता आशा देवी ने रामाशीष महतो, दीना महतो, राजू महतो के खि़लाफ थाने में शिकायत की है।
सुशील मोदी चार को आएंगे मोतीपुर
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी चार सितंबर को मोतीपुर आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 10 बजे चीनी मिल मैदान में वे परिवर्तन रथ यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे।