एक चटाई पर बैठे मंत्री और जनता
मुजफ्फरपुर: कितने लोगों के बैंक खाते खुले हैं.. जवाब सबका खाता खुला गया है। गैस का पैसा पहले कहां जा
मुजफ्फरपुर: कितने लोगों के बैंक खाते खुले हैं.. जवाब सबका खाता खुला गया है। गैस का पैसा पहले कहां जाता था..? जवाब पता नहीं मंत्री जी..। अब कहां जाता है बैंक खाते में.। यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने यह संवाद छाजन मनरिया स्थित जेएम इंस्टीट्यूट में आयोजित ग्राम चौपाल में किया। एक पांत में जनता के साथ मंत्री व विधायक, विधान पार्षद बैठे तथा अपनी सरकार का फीडबैक लिया। महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और सबकी जुबान पर एक ही आवाज कि पहली बार केंद्र सरकार का मंत्री उनसे संवाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के बैंक खाते में संबंधित योजना की राशि भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आधुनिकता एवं विकास की ओर अग्रसर है। जनसंवाद में उषा देवी, विभा देवी, रीता देवी, रंजीता कुमारी, पुनीता देवी, किरण देवी, रंजीता कुमारी ने मंत्री से पेंशन, महंगाई, जनधन खाता के बारे में जानकारी हासिल की। संस्था की ओर से समन्यू भारद्वाज ने उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले युवा नेता श्यामनंदन यादव ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता देवांशु किशोर, केदार गुप्ता, जावेद आलम, अशोक राय, बजरंग पासवान, अनल झा आदि उपस्थित रहे।