कार्यपालक अधिकारी का पद रिक्त रहने से विकास कार्य बाधित
मुजफ्फरपुर। साहेबगंज नगर पंचायत में चार माह से कार्यपालक अधिकारी का पद खाली है जिस कारण विकास कार्य
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 12:27 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। साहेबगंज नगर पंचायत में चार माह से कार्यपालक अधिकारी का पद खाली है जिस कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। 13 मई 2015 को पूर्व कार्यपालक अधिकारी सुमन सिंह जिलाधिकारी के आदेश पर विरमित हुए थे। तब से उक्त पद रिक्त है।
नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी एवं उपमुख्य पार्षद विजय कुमार ने अलग-अलग तीन पत्र जिलाधिकारी को लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और स्थिति यथावत रही। गामीणों ने डीएम से नगर पंचायत में कार्यपालकअधिकारी की प्रतिनियुक्ति की मांग की है ताकि विकास कार्यो को गति दी जा सके और लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें