'मिसाइल मैन' के निधन पर शोक सभा
मुजफ्फरपुर। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विभिन्न संगठनों की ओर से शोक सभा का आयोजन
मुजफ्फरपुर। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विभिन्न संगठनों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। चाणक्य विद्यापति सोसायटी की शोक सभा में वक्ताओं ने कलाम साहब को सादा जीवन उच्च विचार का मॉडल बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। अखिलेश्वर नारायण त्रिवेदी उर्फ मनमन जी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे, अशोक कुमार झा, मुकुल झा, विजेतानंद झा, संजीव कुमार झा, अजयानंद झा, स्नेह कुमार उर्फ पिंकु झा, नंदन वत्स आदि ने उनके योगदान पर चर्चा की। अखिल भारतीय धोबी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युमन रजक की अध्यक्षता में आयोजित सभा में विजय कुमार, अजय रजक, सुरेश रजक, पवन रजक, कमल किशोर चौधरी आदि थे। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की सभा में रामसंजीवन ठाकुर, उदय पांडेय, मधुसूदन झा, अली रजा अंसारी थे। भारतीय दलित साहित्य अकादमी की सभा में रामवृक्ष राम चकपुरी, डॉ. केके सुमन, धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, दिनेश ओझा, डॉ. राजेश्वर प्रसाद सिंह, आरबीटीएस राजकीय होमियोपैथिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एबी अंगार आदि शामिल हुए।