मानसून सत्र में सदन का घेराव
मुजफ्फरपुर। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी ने कहा कि अप्रशिक्षि
By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 10:26 PM (IST)
मुजफ्फरपुर। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी ने कहा कि अप्रशिक्षित शिक्षकों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ मानसून सत्र में सदन का घेराव किया जाएगा। राज्य सरकार अप्रशिक्षित को ग्रेड पे नहीं देने का फैसला कर शिक्षकों के बीच दरार पैदा कर दी है। शिक्षकों को बांटने की चाल चली है। इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। आगे की रणनीति को लेकर 1 अगस्त को संघ के प्रदेश इकाई की बैठक होगी। प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार ने कहा कि सरकार संघ को तोड़ने के लिए दोयम दर्जे का नियम बना रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष जीतन सहनी, महासचिव अखिलेश कुमार सिंह, शरद कुमार, हिमांशु शेखर, अजय ओझा, लखनलाल निषाद आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें