हत्या की खबर मिलते ही कचहरी का माहौल हुआ गर्म
मुजफ्फरपुर। अधिवक्ता ब्रजकिशोर शर्मा की बम मारकर हत्या करने की खबर मिलते ही कचहरी परिसर का माहौल गर्
मुजफ्फरपुर। अधिवक्ता ब्रजकिशोर शर्मा की बम मारकर हत्या करने की खबर मिलते ही कचहरी परिसर का माहौल गर्म हो गया। पोस्टमार्टम से पहले कचहरी परिसर लाए गए उनके शव को देखते ही अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। सभी अपना काम छोड़कर सड़क पर उतर आए। दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा, महासचिव सचिदानंद सिंह एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेन्द्रनाथ तिवारी के समझाने पर मामला सुलझा। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। उनके शव पर अध्यक्ष व महासचिव ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बुलाई गई एसोसिएशन की विशेष आमसभा : अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में एसोसिएशन की विशेष आमसभा बुलाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से अलग रखने व 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव की प्रति जिला जज व स्टेट बार काउंसिल को भेजने का निर्णय लिया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोकसभा में उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार, केशव कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा, उमेश प्रसाद सिंह, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, प्रेम पासवान, संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
शोक व्यक्त करने वालों का तांता : अधिवक्ता की हत्या पर राजनीतिक दल व संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। अधिवक्ता सह लोजपा के प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार ओझा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुमार महतो उर्फ पप्पू, मृत्युंजय कुमार उर्फ गोपी यादव, गणेश राय, अवधेश पासवान, विनोद ठाकुर, रवि राय, अशोक कुमार सिंह, देवेन्द्र कुंवर, सुनील कुमार सहित अन्य ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में यंग लायर्स फोरम के डॉ. राजेश अनुपम, शांतनु कुमार, शंभूचरण सिन्हा, नंदकिशोर चौधरी, रामनाथ सिंह, विवेक कुमार, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के प्रभात कुमार सिन्हा, अजय कुमार राय, कृष्ण कुमार राय, राजमंगल राय, मणिकांत गुप्ता, राजेश राय, ललित कुमार सिंह, लखिंद्र महतो, श्याम सुंदर राय, रामबच्चन प्रसाद यादव शामिल हैं। वहीं, बिहार प्रदेश भारत सेवक समाज के संजीव कुमार महंत, कनक बिहारी सिंह, सुमन कुमारी, मो. सनाउल, चंदेश्वर साहु, गिरिराज सिंह फैंस क्लब के राजीव कुमार, विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर, अमित प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. विकास कुमार, मोनू सिन्हा, रणवीर चौधरी, सरोज कुमार, सुकुमार घोष, नलिन सिंह, तेजनारायण झा सहित अन्य ने भी शोक जताया है।