बरूराज पुलिस को खदेड़ा, वाहन पर पथराव
मुजफ्फरपुर : आरोपी के भागने के बाद उसके भाई को गिरफ्तार करना बरूराज पुलिस को महंगा पड़ा। आक्रोशित ग्र
मुजफ्फरपुर : आरोपी के भागने के बाद उसके भाई को गिरफ्तार करना बरूराज पुलिस को महंगा पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए उसे खदेड़ दिया।
बताया गया कि बरूराज पुलिस वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ने बैरिया गांव पहुंची। आरोपी रामनरेश सहनी को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस ने उसके भाई गणेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके घर से दो बाइक जब्त की गई। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने पुलिस बल को घेर लिया। उनका कहना था कि आरोपी के फरार होने पर उसके भाई की गिरफ्तारी जायज नहीं है। दोनों भाई अलग-अलग हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस बल को खदेड़ दिया। वहीं, पुलिस वाहन पर पथराव भी किया। पुलिस दोनों बाइक व गणेश सहनी को अपने साथ ले गई।
============