रसोइयों ने दिखाई एकजुटता
जासं, मुजफ्फरपुर : मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के बैनर तले शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए रसो
जासं, मुजफ्फरपुर : मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के बैनर तले शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए रसोइयों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रतिवाद मार्च निकाला। यह न्यू पुलिस लाइन से निकलने के बाद लक्ष्मी चौक व बैरिया गोलंबर होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। इसमें शामिल लोग नारेबाजी भी कर रहे थे। उनका नेतृत्व संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह व उमाशंकर महतो कर रहे थे। इसके पूर्व सभी रसोईया न्यू पुलिस लाइन मैदान में जुटे। वहां एकजुटता सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता मजदूर नेता आरके दत्ता ने की। संचालन संघ के प्रदेश महामंत्री धनंजय कुमार ने किया। सभा का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी कानून लागू होने एवं बंधुआ प्रथा की समाप्ति के बाद भी प्रदेश में रसोइयों को बंधुआ मजदूरों से भी बदतर जीवन जीने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इन्हें केंद्र व राज्य के बीच पेंडुलम बनाकर छोड़ दिया गया है। इनसे काम तो सालों भर का लिया जाता है, मगर भुगतान होता है केवल 10 महीने का। वह भी मात्र 1000 रुपये मासिक। इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान जारी है। हक-हकूक के लिए शुरू किया गया यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। सभा को मनोज सिंह, विक्रम सिंह, ललन पासवान, प्रमिला देवी, मालती देवी, शकुंतला देवी, जयमंगल सिंह, मिंटू लाल आदि ने संबोधित किया।