वेतन वृद्धि को किया प्रदर्शन
जासं, मुजफ्फरपुर : श्रीमती कृष्णादेवी देवी प्रसाद केजरीवाल मातृसदन अस्पताल कर्मचारी संघ के बैनर तले
जासं, मुजफ्फरपुर : श्रीमती कृष्णादेवी देवी प्रसाद केजरीवाल मातृसदन अस्पताल कर्मचारी संघ के बैनर तले अध्यक्ष एआर अन्नु के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर श्रम संसाधन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त सुजीत कुमार राय से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा। उप श्रमायुक्त ने बताया कि छह मई को प्रबंधन को वार्ता के लिए बुलाया गया है।
कर्मचारियों ने प्रबंधन पर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान एवं समय से अधिक काम लेने आदि का आरोप लगाया। महासचिव अरुण महतो, संयुक्त सचिव किरण कुमारी, मनोरंजन पांडे, मुकुंद कुमार, किरण कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, साधना कुमारी, संध्या कुमारी, अर्चना कुमारी, गीता, रानी, ललन कुमार, रेखा, सुनैना, कल्याणी, गुंजा, वीणा, मंजू, नीलम, बबीता, सुनीता, सरस्वती, पूनम, रंजीत पासवान, रुपलाल राम आदि शामिल हुए।
ये हैं मांगें
- कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि
- भविष्य निधि व सीएल की सुविधा
- छुट्टी पर दो दिन का वेतन काटने की प्रथा हो बंद
- पे स्लिप एवं सर्विस कार्ड देने
- बोनस और ग्रेड के अनुसार वेतन
- डबल ड्यूटी पर डबल भुगतान।