पत्नी को छोड़ पति फरार
जासं, मुजफ्फरपुर : जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शुक्रवार को पत्नी को छोड़कर पति फरार हो गया। वह
जासं, मुजफ्फरपुर : जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शुक्रवार को पत्नी को छोड़कर पति फरार हो गया। वह दिन भर प्लेटफॉर्म पर भटकती रही। कई महिला दलालों ने उसे बहलाने की कोशिश की। लेकिन, रेल पुलिस की सक्रियता से वह इधर-उधर जाने से बची। पुलिस ने थाने पर लाकर उससे पूछताछ की। महिला ने बताया कि पश्चिमी चंपारण में ससुराल जबकि समस्तीपुर के पहाड़पुर गांव में मायका है। मायके से पति के साथ हरियाणा जाने के लिए निकली। प्लेटफॉर्म पर सुबह दस बजे से दोनों बैठे रहे। इसी स्थान पर बैठने की बात कहकर पति चले गए। दोपहर तक नहीं आने पर प्लेटफॉर्म पर खोजबीन की। नहीं मिलने पर वापस आकर वहीं बैठ गई। कुछ देर बाद रोना आ गया। लोग जमा हो गए। इसी बीच कुछ महिलाएं बगल में बैठकर बाहर चलकर खोजने की बात करने लगीं। तब तक भीड़ देखकर पुलिस पहुंची। पूरी जानकारी देने के बाद थाने पर बैठा दिया गया। उसे घर जाना है। रेल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि महिला रो रही थी। उसके पति की खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिला। फिलहाल उसे महिला हेल्प लाइन को सौंपा जाएगा।