जीणमाता के खूब लगे जयकारे
जासं, मुजफ्फरपुर : जीणमाता के जयकारे से परिसर गूंज रहा था। माता का भव्य दरबार लोगों को आकर्षित कर रह
जासं, मुजफ्फरपुर : जीणमाता के जयकारे से परिसर गूंज रहा था। माता का भव्य दरबार लोगों को आकर्षित कर रहा था। अवसर था श्री जीणमाता भक्त मंडल की ओर से सिकंदरपुर स्थित द्वारकापुरी विवाह भवन में आयोजित जीणमाता महोत्सव का। इसमें कोलकाता से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया। शुरुआत संगीतमय मंगलपाठ से हुई। इसमें 151 महिलाएं शामिल हुई। गायक रामौतार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल व राधा शर्मा ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक लोग भक्ति की दरिया में गोते लगाते रहे। नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति भी हुई। गणेश जन्म का जीवंत दृश्य देख ऐसा लगा जैसे साक्षात इस धरती पर कैलाश उतर आया हो। उद्घाटन नगर विधायक सुरेश शर्मा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अजय निषाद, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सचिव दीपक टेकड़ीवाल, उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सुशील पालड़ीवाल, पवन पालड़ीवाल, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।