गोलीबारी के आरोप में दो को जेल
जासं, मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के ब्राह्माणटोली इलाके में गुरुवार की रात राकेश तिवारी के घर पर
जासं, मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के ब्राह्माणटोली इलाके में गुरुवार की रात राकेश तिवारी के घर पर हमला करने आए बदमाशों ने गोलीबारी की। गोली के निशान उनके दरवाजे पर मिले है। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मौके से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि मुख्य आरोपी गुड्डू प्रधान अन्य साथियों के साथ वहां से भाग निकला। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कच्ची पक्की रतवारा इलाके के भोला कुमार उर्फ इंडियन और संजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इंडियन पूर्व में भी मारपीट के आरोप में सदर थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई है उससे यह स्पष्ट हुआ है कि घटना की नीयत से ही ये सभी कच्ची-पक्की इलाके से ब्राह्माणटोली में जुटे थे। वैसे आपसी विवाद का भी मामला सामने आने की बात बताई जा रही है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।