55 फीसद आबादी कुपोषण का शिकार
मुजफ्फरपुर, संवाद सहयोगी : बिहार की 55 फीसद आबादी कुपोषण का शिकार है। 70 फीसद महिलाएं व बच्चे खून की
मुजफ्फरपुर, संवाद सहयोगी : बिहार की 55 फीसद आबादी कुपोषण का शिकार है। 70 फीसद महिलाएं व बच्चे खून की कमी से परेशान हैं। ये बातें रिटायर्ड आइएएस व वीरकुंवर सिंह विवि आरा के पूर्व कुलपति डॉ. आइसी कुमार ने कही। वे गुरुवार को बिहार विवि के गृह विज्ञान विभाग में 'बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पर कुपोषण का प्रभाव' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि पिछले एक वर्ष से राज्य की विकास दर में निरंतर वृद्धि हो रही है। सभी को पोषण मूल्यों की जानकारी के साथ पोषण युक्त भोजन मिल सके, इसकी पूरी कोशिश होनी चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रानी ने बाल कुपोषण एवं उनके निराकरण के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यो को विस्तार पूर्वक बताया। ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा की पूर्व गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सरोजनी सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य पर पोषण की कमी से होने वाले रोगों को दूर करने के उपाय बताए। पूर्व विभागाध्यक्ष बिहार विवि डॉ. नीलू सिन्हा ने सामुदायिक स्तर पर खाद्य आपूर्ति पर विशेष बल दिया। डॉ. विंध्यवासिनी रानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर छात्रा आरती, स्वेता, अनुप्रिया, सुमन, शिखा आदि ने सवाल पूछे।
---