Move to Jagran APP

अहियापुर में भागवत कथा यज्ञ शुरू

बैरिया (मुजफ्फरपुर), संस : अहियापुर के सहबाजपुर गांव स्थित ब्रह्मास्थान में शुक्रवार को भागवत कथा यज

By Edited By: Published: Sat, 17 Jan 2015 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jan 2015 01:14 AM (IST)
अहियापुर में भागवत कथा यज्ञ शुरू

बैरिया (मुजफ्फरपुर), संस : अहियापुर के सहबाजपुर गांव स्थित ब्रह्मास्थान में शुक्रवार को भागवत कथा यज्ञ शुरू हो गया। इसका प्रारंभ श्रीकृष्ण योगाश्रम से मंत्रोच्चारण के बीच निकली कलश शोभा यात्रा से हुआ। यात्रा में गाजे-बाजे के साथ 251 कन्याओं ने भाग लिया। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित श्रीकृष्ण योगाश्रम से शुरू हुई यात्रा उमानगर, रूसुलपुर होते हुए सहबाजपुर गांव स्थित ब्रह्मास्थान यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान सरोज कुमार चौधरी, अनिल कुमार शाही, मनोज चौधरी, अरविन्द कुमार शाही, पंडित हरिकांत पाठक, श्यामनंदन सिंह, कैलाश ठाकुर, बबलू पाठक, राघवेंद्र प्रसाद शाही, गोपाल झा, शत्रुघ्न ठाकुर, आलोक कुमार, मनोज कुमार, देवेंद्र पाठक, परमेश्वर ठाकुर, शंभू सिंह, अशोक कुमार झा, दिनेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। कथा वाचक पंडित आचार्य पवन झा हैं। यजमान देवेन्द्र पाठक व संयुक्ता पाठक हैं। संपूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन सप्ताह भर चलेगा।

loksabha election banner

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.