Move to Jagran APP

विकास को तरजीह देती भाजपा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : आज सभी पार्टियां राष्ट्रवाद से परे परिवारवाद तक सिमट कर रह गई हैं। यूं

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 09:49 PM (IST)
विकास को तरजीह देती भाजपा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : आज सभी पार्टियां राष्ट्रवाद से परे परिवारवाद तक सिमट कर रह गई हैं। यूं कहा जाए कि वे राष्ट्र के विकास की नहीं, महज सत्ता की राजनीति कर रही हैं। इसके विपरीत देश में जब-जब भाजपा सरकार बनी, विकास को तरजीह दी गई। श्रीराणी सती मंदिर में चल रहे प्रदेश भाजपा मत्स्यजीवी मंच की ओर से चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र सिंह ने कहीं। कहा कि मोदी सरकार राष्ट्र के सर्वागीण विकास के लिए संकल्पित है। हमारा उद्देश्य देश को विश्व में नंबर वन बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें पार्टी और जाति तक सीमित नहीं रहना, देश के बारे में सोचना है। हम श्रम की चोरी न करें। शासन का सही अर्थ है -जनता को सुखी रखना। एकात्म मानववाद का सही अर्थ है कि लोगों को धन, मान-सम्मान और बोलने की आजादी मिले। कानून-व्यवस्था सही हो।

loksabha election banner

देश को लूट रहे एनजीओ

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि आज देश में 9000 एनजीओ व इसके 34 हजार वर्कर हैं। ये विदेशों से पैसे लेकर राष्ट्रीय अखंडता को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन के नाम पर इनके द्वारा राशि की लूट की जा रही है। इन पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र सरकार काम कर रही है।

नीतीश व लालू मछुआरा विरोधी

सुगौली विधायक रामचंद्र सहनी ने कहा कि नीतीश और लालू मछुआरा विरोधी हैं। इस समाज में काफी गरीब लोग हैं। उन्हें पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। यदि गरीब जुड़ते हैं तो आस्था से जुड़ते हैं। पार्टी कार्यकर्ता मछुआरों के घर-घर जाएं, उनकी समस्या सुनें और वहां की स्थानीय इकाई द्वारा उसका समाधान कराएं। अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सहनी व संचालन महामंत्री विन्देश्वर सहनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ.अरविन्द कुमार सिंह ने किया।

ये रहे मौजूद

- प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण, पूर्व विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री नीलम सिंह, संजय चंद्रवंशी, पार्टी के दरभंगा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, तेज नारायण शर्मा, अशोक सहनी आदि।

--प्रवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.