बेतिया मंडल कारागार में कैदी ने की खुदकशी
बेतिया मंडल कारा में बंद एक कैदी ने आत्महत्या कर ली।
By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 09:48 AM (IST)
बेतिया। बेतिया मंडल कारागार में बंद एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। उसने जेल की शौचालय में जाकर फांसी लगा ली। कैदी का नाम मनमोहन पटेल बताया जा रहा है। वह अपहरण के एक मामले में जेल में बंद था। सूचना मिलने पर पहुंचे जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
वहीं बेतिया जेल में बंद एक अन्य कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा था। उसके घरवालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें