योग से सुंदर काया व स्वस्थ शरीर
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : स्वामी सत्यबिन्दु सरस्वती ने बताया कि स्वस्थ, सुन्दर और सुडौल शरीर की
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : स्वामी सत्यबिन्दु सरस्वती ने बताया कि स्वस्थ, सुन्दर और सुडौल शरीर की संरचना बाल्यावस्था में ही विकसित की जा सकती है। यह योग के माध्यम से सहज ही संभव है। वे शनिवार को मुखर्जी सेमिनरी स्कूल में आयोजित विशेष योग शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराने के साथ ही अनुलोम-विलोम व प्राणायाम द्वारा मन में शांति व एकाग्रता विकसित करने के तरीके बताए। शरीर के समुचित विकास के लिए जरूरी आसन भी बताए गए। इसके अलावा उन्होंने आशीर्वचन व कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मौके पर स्कूल प्राचार्या डॉ.इला सिन्हा, रेवती रमन गोयनका, धर्मेन्द्र सिंह ज्योति, स्कूल शिक्षिका आरती, पुष्पा, सुप्रिया, अतुल कुमार, ज्ञानमोहन, उमा शशि, विनय कुमार सिन्हा, मो.इजहाक, अतिकुर्रहमान आदि थे।
ये दी जानकारी
-बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सबसे सशक्त माध्यम योग है।
- योग मन को शांत चित्त बनाता है।
-योगाभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है।
- विलक्षण स्मरण शक्ति का विकास होता है।