गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा
बैरिया (मुजफ्फरपुर), संस : अहियापुर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गुरुवार की रात एक युवक को गिरफ्तार
बैरिया (मुजफ्फरपुर), संस : अहियापुर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गुरुवार की रात एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी नाजीरपुर जियालाल चौक निवासी दिनेश राय का पुत्र रोहन कुमार है। गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में शुक्रवार की सुबह दर्जनों लोग जम गए। रोहन को निर्दोष बताते हुए हंगामा करने लगे। इस बीच कई वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ कई राजनेता भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पीड़िता को बुलाकर पूछताछ की गई। युवक की शिनाख्त कराई गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि अहियापुर क्षेत्र में अक्सर छेड़खानी की घटना हो रही है।
बता दें कि गुरुवार को भी एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई थी। इसके पूर्व भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होती है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है।