इंटक नेता को गोली मारने के दो आरोपियों का समर्पण
जासं, मुजफ्फरपुर : इंटक नेता कृपाशंकर शाही को गोली मारने के दो आरोपियों ने शनिवार को एसडीजेएम पश्चिम
जासं, मुजफ्फरपुर : इंटक नेता कृपाशंकर शाही को गोली मारने के दो आरोपियों ने शनिवार को एसडीजेएम पश्चिमी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में कुशी हरपुर के बिट्टू व बलहा के प्रिंस शामिल हैं। इससे पहले इस मामले एक अन्य अभियुक्त सोनू ने आत्मसमर्पण किया था। पूछताछ के लिए पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी। इससे पहले पुलिस सोनू को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
दोनों पर गोली मारने का आरोप
प्रिंस व बिट्टू पर इंटक नेता को गोली मारने का आरोप है। इन दोनों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। सोनू ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में गोलू ठाकुर के इशारे पर यह घटना करने की बात बताई थी। उसने घटना का कारण जमीन व लेनदेन का विवाद बताया था।
28 अक्टूबर को घटी थी घटना
कांटी के बारमतपुर बाहा के निकट दो बाइक पर सवार चार युवकों ने घेर कर इंटक नेता को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।