किराया कम नहीं करने पर रद होगी परमिट
जासं, मुजफ्फरपुर : परिवहन मंत्री रमई राम ने कहा कि जनता के हित में निजी बस संचालकों को किराया कम करन
जासं, मुजफ्फरपुर : परिवहन मंत्री रमई राम ने कहा कि जनता के हित में निजी बस संचालकों को किराया कम करना ही होगा। ऐसा नहीं करने पर परमिट रद की जाएगी।
बुधवार को परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रमंडल स्तर पर समीक्षा की जा रही है। उसके बाद वे खुद इस मामले की समीक्षा करेंगे। डीजल की कीमत घटने के बाद यात्रियों को किराये में राहत मिलनी चाहिए। बस संचालक ये भ्रम फैला रहे हैं कि अगस्त 2014 में सरकार ने जो किराया तय किया गया वह उनके द्वारा लिये जा रहे किराये से काफी ज्यादा है। वे यात्रियों की सुविधा को लेकर तत्पर हैं। बड़ी संख्या में सरकार बसें खरीद रही है। बस पड़ावों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की कोशिश की जा रही है। इससे पूर्व मंत्री ने डीटीओ मनन राम व एमवीआइ अजय कुमार को वाहन मालिकों की सुविधा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये।
- हाई कोर्ट का खुले बेंच
उत्तर बिहार के लोगों की सुविधा को लेकर मुजफ्फरपुर में हाई कोर्ट का बेंच खोलवाना मेरी प्राथमिकता हैं। इससे लोगों को पटना जाने की परेशानी से निजात मिलेगी। पुल पुलिया द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा रहा है। शहर का विकास व विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। जल्द ही जिले में मेट्रो सुविधा की मांग की जाएगी।
- 46 लाख ही किया खर्च
अखाड़ाघाट पुल की मरम्मत के लिए उनके प्रयास से डेढ़ करोड़ रुपये जिला को मिला। मरम्मत पर सिर्फ 46 लाख रुपये ही खर्च किये गए। इसकी जांच चल रही है।
- आथर घाट पुल का
भूमि पूजन 15 को
आथर घाट पुल का भूमि पूजन 15 नवंबर को होगा। मंत्री ने कहा कि बोचहां समेत जिले में उन्होंने कई पुल का प्रस्ताव पास करवाया। मेरी लोकप्रियता से घबराने वाले ही विरोध कर रहे हैं। मगर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है, और आगे भी करता रहूंगा।
इनसेट : सरकार ने ऐसे तय की किराया
जासं, मुजफ्फरपुर : सरकार ने 10 अक्टूबर 2000 अधिसूचना को संशोधित करते हुए 26 अगस्त 2014 को बस का भाड़ा निर्धारित किया। किराए का निर्धारण इस प्रकार किया गया।
- साधारण बस : 75 पैसे प्रति किमी।
- एक्सप्रेस बस : 80 पैसे प्रति किमी।
- सेमी डिलक्स : 95 पैसे प्रति किमी।
- डीलक्स : 115 पैसे प्रति किमी।
- डीलक्स एसी : 125 पैसे प्रति किमी।
- वोल्वो एवं लक्जीरियस बस : 170 पैसे प्रति किमी।