मोतिहारी में दो लोगों की गोलीमार कर हत्या
पटना। मोतिहारी के सुगौली में शुक्रवार देर रात दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना सुगौली थान
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 10:12 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 10:12 AM (IST)
पटना। मोतिहारी के सुगौली में शुक्रवार देर रात दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना सुगौली थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर हुई।
जानकारी के अनुसार मृतक ने अंतरजातीय विवाह किया था। उसकी पत्नी ने अपने ही भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि हत्या में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं मुजफ्फरपुर में भी एक अधेड़ की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। बेगूसराय में भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें