बेटी को दिया जन्म तो निकाला घर से
बगहा। बेटी को जन्म देने वाली एक मां को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। घटना रामनगर थाने के छौ
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 11:06 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 11:06 AM (IST)
बगहा। बेटी को जन्म देने वाली एक मां को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। घटना रामनगर थाने के छौगरिया की है।
गांव के मुस्लिम मियां की पत्नी फातमा खातून को बेटी जनने पर दहेज के लिए घर से निकाल दिया गया। कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी हुई है। फातमा ने पति मुस्लिम मियां के साथ साहबजाद मियां,जैबुन नेशा, छोटक मियां, हकीक मियां आदि को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि जब बेटी पैदा हुई तो मायके वालों से दहेज की मांग की गई। नहीं देने पर ससुरालियों ने पहले जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर से निकाल दिया।
थानाध्यक्ष शुभनारायण प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें