घर में घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग
बगहा। वाल्मीकिनगर के लक्ष्मीपुर रमपुरवा में एक बार फिर तेंदुए ने पशुपालक की झोपड़ी में घुसकर बकरी का
By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 01:11 PM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 01:11 PM (IST)
बगहा। वाल्मीकिनगर के लक्ष्मीपुर रमपुरवा में एक बार फिर तेंदुए ने पशुपालक की झोपड़ी में घुसकर बकरी का शिकार किया। घटना सोमवार की रात 12 बजे के आसपास हुई। तेंदुआ को किसी ने घुसते तो देखा नहीं, लेकिन पशुपालक के हल्ला करने पर ग्रामीण जाग गए। हालाकि तब तक वह भाग चुका था। तेंदुए का लक्ष्मीपुर, भितहा समेत वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना से सटे करीब आधा दर्जन गावों में अधिक आतंक है। इसके पूर्व भी वह पशुपालक की झोपड़ी व खलिहान में घुसकर दो दर्जन से अधिक बकरियों व गाय के बछड़े को अपना शिकार बना चुका है। पशुपालक ने वन विभाग से मुआवजे की माग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें