मोतिहारी में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 03:40 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 03:40 PM (IST)
मोतिहारी: केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर गाव में 40 वर्ष की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के आलोक में आरोपी अधेड़ चंद्रिका साह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि गुरुवार की रात व घर में अकेली सोई हुई थी। अत्यधिक गर्मी के कारण घर के अन्य सदस्य बाहर सोए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर उक्त व्यक्ति घर में घुस गया। महिला की मेडिकल जाच सदर अस्पताल में कराई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें