सीतामढ़ी में नाबालिग से गैंगरेप की कोशिश
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:55 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:55 PM (IST)
रीगा (सीतामढ़ी):रीगा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह नाबालिग लड़की से
दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वारदात उस वक्त हुई जब लड़की गाव की अन्य महिलाओं के साथ शौच को निकली थीं। आरोपियों ने लड़की को उठा लिया। फिर उसे खेत की ओर ले गए। हालाकि लड़की के शोर मचाने पर साथ गई महिलाओं ने भी हल्ला कर जमकर विरोध जताया। परिस्थिति को भाप तीनों लड़के वहा से भाग निकले। घटना को लेकर रीगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें रामू सिंह समेत तीन नामजद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें