सीतामढ़ी में दो गुटों में तनाव के बाद पहुंची पुलिस पर पथराव
By Edited By: Published: Sun, 29 Jun 2014 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jun 2014 01:37 PM (IST)
सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खड़का गाव में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के पथराव में बीडीओ व थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के साथ स्वयं एसपी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। मामला तब भड़का जब एक महिला पर जानलेवा हमला के बाद दो गुटों के बीच उत्पन्न तनाव पर काबू पाने पुलिस वहा पहुंची। महिला पर धारदार हथियार से शनिवार की देर
रात जानलेवा हमला किया गया। उसे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। महिला फरवरी माह में हुए राम जीनीस साह हत्याकाड की गवाह है। मामले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें