दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या
By Edited By: Published: Sat, 28 Jun 2014 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jun 2014 12:59 PM (IST)
बेतिया: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक किशोरी को दुष्कर्म के बाद मार डाला गया। हत्या करने के बाद उसका शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। उसके शव पर जख्म का निशान है और लाश के पास ही उसके कुछ कपड़े भी मिले हैं। आशका जाहिर की जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया फिर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। फिलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है।शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसके शव को रेलवे लाइन पर देखने के बाद पुलिस को सचूना की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें