पीड़ितों की सहायता सच्ची सेवा : डीएम
मुजफ्फरपुर, काप्र : जिलाधिकारी संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि गरीब-पीड़ितों की सहायता ही सच्ची सेवा है। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम सेवा कार्यो के जरिये मानवता की सेवा में लगा है। वे शुक्रवार को सेवा आश्रम में आयोजित मुफ्त नेत्र जांच शिविर के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। शिविर में 50 मरीजों की आंखों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। जिलाधिकारी ने परिसर में निर्माणाधीन आंख अस्पताल का मुआयना किया। शिविर में हेल्थ कीट, पोषण सामग्री व कंबल का वितरण किया गया। मौके पर संस्था सचिव स्वामी भावात्मानंद, पूर्व कुलपति डॉ.रिपुसूदन श्रीवास्तव, पूर्व संस्था सचिव प्रबुद्धानंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मरीजों का ऑपरेशन ग्लोब आइ फाउंडेशन के डॉ. एसआर सेट्ठी व आश्रम के डॉ. सुधांशु कुमार की टीम ने किया। स्वामी भावात्मानंद ने बताया कि गांवों में शिविर लगाकर मरीजों का चयन किया था। शनिवार को 105 मरीजों का कुशल चिकित्सकों द्वारा मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। 35 महिलाओं को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण भी दिया गया है। स्वावलंबी बनाने की दिशा में कई अन्य कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर