सुपरवाइजर को दी जान मारने की धमकी
मुंगेर। बाल विकास परियोजना के सुपरवाइज को अज्ञात अपराधियो ने जान मारने की धमकी दी है। इस स
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 May 2017 09:53 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 09:53 PM (IST)
मुंगेर। बाल विकास परियोजना के सुपरवाइज को अज्ञात अपराधियो ने जान मारने की धमकी दी है। इस संबंध में सुपरवाइजर संगीता कुमारी ने बताया कि प्रखंड में 88 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। और प्रखंड कार्यालय में अकेली सुपरवाइजर होने के कारण सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो के निरीक्षण करने के लिए जाती हूं। पूर्व रिक्त पदो पर सेविका और सहायिका का चयन किया गया है। चयन में असफल अभ्यर्थियो के परिजन ने रास्ते और कार्यालय में आकर जान मारने की धमकी दी है। उन्होने बताया कि घटना की जानकारी सीडीपीओ टेटिया बम्बर और उच्च पदाधिकारी को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें