रेल को अत्याधुनिक बनाने में मदद करेगा अभ्युदय का टिप्स
मुंगेर। इरिमी में व्याख्याता पदस्थापित और आइआइटी खड़गपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त डॉ. अभ्युदय फ्रांस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
मुंगेर। इरिमी में व्याख्याता पदस्थापित और आइआइटी खड़गपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त डॉ. अभ्युदय फ्रांस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। चार से सात अप्रैल तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 25 देशों के चार सौ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भाग लेंगे और अपना रिसर्च प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उदेश्य अत्याधुनिक ट्रेन कंट्रोल डिजिटलाइजेशन के अनुप्रयोग कर और आने वाले समय में इसे और बेहतर करने पर विचारों का आदान प्रदान करना है। विश्व में भारत रेलवे नेटवर्क के मामले में चौथे स्थान पर है। जहां अन्य देशों में ट्रेन 3 से 6 सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है। वही भारत में आज भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही ट्रेन दौड़ती है। ऐसे में भारतीय रेल को विश्वस्तरीय बनाए जाने की संभावनाओं पर डॉ. अभ्युदय दूसरे देश के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। बताते चलें कि डॉ. अभ्युदय 2015 में जापान में आयोजित कांफ्रेंस में भी भाग ले चुके हैं।