कलश विसर्जन के साथ महाविष्णु यज्ञ संपन्न
मुंगेर। कलश एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ हरिणमार रैता लक्ष्मीपुर में चल रहा नौ दिवसीय महाविष्ण
मुंगेर। कलश एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ हरिणमार रैता लक्ष्मीपुर में चल रहा नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर गंगा घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या मे महिला श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश लेकर गंगा तट पर पहुंची तथा कलश विसर्जित किया। वहीं पुरूष श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर स्थापित की गई विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को गंगा मे विसर्जित किया। विसर्जन से पहले की रात संत मुरारी दास जी ने अपने वचनामृत से लोगों की आत्मिक ज्ञान प्रदान किया। इस मौके पर रासलीला का भी आयोजन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के मौके पर मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने देवी की प्रतिमाओं को खोइचा दिया। मौके पर महायज्ञ अयोजन समिति के सदस्य वंशराज कुमार, आनंदी ¨सह, ब्रह्मदेव ¨सह, ¨वदेश्वरी भाई निषाद, प्रमोद पासवान सहित हरिणमार तथा झौवावहियार पंचायत के हजारों लोग उपस्थित थे।