तृष्णा रंजन बनी अभाविप की बीआरएम कॉलेज अध्यक्ष
मुंगेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंगेर नगर इकाई के द्वारा विभाग प्रमुख मुकेश कुमार के न
मुंगेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंगेर नगर इकाई के द्वारा विभाग प्रमुख मुकेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को बीआरएम कॉलेज इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से तृष्णा रंजन को बीआरएम कॉलेज इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर अभाविप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी दायित्व पर नहीं होते हुए भी खुद को अभाविप से अलग नहीं मानते हैं। पूर्व प्रदेश छात्रा प्रमुख अंजुला ¨सह ने कहा कि अभाविप अनवरत छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्षशील रहने वाला छात्र संगठन है। नगर अध्यक्ष सरोज कुमारी तथा प्रो डॉ आरबी लाल ने कहा कि वर्तमान समाज में महिलाओं की भूमिका हर रूप में पुरूषों के बराबर है। इसलिए छात्राओं को भी हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए। विभाग प्रमुख सह सीनेट सदस्य मुकेश कुमार ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह राष्ट्रहित को सर्वोपरित मानता है। इसके पश्चात नगर अध्यक्ष सरोज कुमारी ने नई इकाई की घोषणा की। इसमें कुमारी तृष्णा राज को कॉलेज अध्यक्ष, आरती कुमारी, साजदा परवीन तथा पल्लवी रंजन को उपाध्यक्ष, काजल भारती को कॉलेज मंत्री, निशा कुमारी, दामिनी कुमारी तथा सुषमा कुमारी को कॉलेज सहमंत्री बनाया गया है। मौके पर छात्रा प्रमुख कुमारी अनामिका, नगर मंत्री सन्नी कुमार, अमन कुमार, आयशा चौधरी, दामिनी कुमारी, शिवानी, प्रियंका, सन्नो, चांदनी, आकृति, सोनाक्षी, अर्चना, हिना आदि उपस्थित थी।