मुंगेर में गोदाम की दीवार गिरी, दबकर एक की मौत, तीन गंभीर
जमालपुर थानाक्षेत्र के सदर मंडी में सब्जी गोदाम की दीवार गिरने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास भगदड़ मच गई।
मुंगेर। जमालपुर थानाक्षेत्र के सदर मंडी में सब्जी गोदाम की दीवार गिरने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सदर मंडी में रेलवे की दीवार से सटा हुआ सब्जी का गोदाम था। जर्जर हो चुके गोदाम में शुक्रवार को चार लोग काम कर रहे थे, तभी उसकी दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास धूल का गुबार फैल गया। अनहोनी की आशंका में आसपास भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान दस वर्षीय मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है, वहीं घायलों में अली शेर और मोहम्मद पप्पू।