Move to Jagran APP

राजभाषा के प्रति ईरमी के अधिकारियों में दिखा झुकाव

मुंगेर। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान ईरमी में चल रहे राजभाषा पखवाड़ा के त

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Sep 2017 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 09:17 PM (IST)
राजभाषा के प्रति ईरमी के अधिकारियों में दिखा झुकाव
राजभाषा के प्रति ईरमी के अधिकारियों में दिखा झुकाव

मुंगेर। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान ईरमी में चल रहे राजभाषा पखवाड़ा के तहत बुधवार को प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों के बीच राजभाषा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

घंटों चली इस प्रतियोगिता में अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु शामिल थे। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मियों के बीच राजभाषा के प्रति अभिरुचि जगाना एवं ज्ञानवर्धन कराना था। इस प्रतियोगिता में राजभाषा, रेल, अंग्रेजी पदनाम के हिन्दी अर्थ, प्रशासनिक शब्दावली आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं सभी सफल प्रतिभागियों को प्रत्येक सही जबाब के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडब्ल्यूएम ने कहा कि राजभाषा के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों आदि में झुकाव बढ़ने से निश्चित रूप से आने वाले दिनों में ¨हदी को एक नई उड़ान मिलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ आचार्य प्रदीप कुमार के देखरेख में किया गया। कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में वरिष्ठ आचार्य कृष्णन रमन शामिल थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उपमुख्य राजभाषा अधिकारी जयप्रकाश मंडल ने ईरमी परिवार को धन्यवाद दिया। मौके पर राजभाषा कार्मिक हिमालय कुमार ¨हमाशू, कुलदीप ¨सह, संजय कुमार, जेपी ¨सह, देवेंद कुमार, बीआर वर्मा, अनिमेष मित्रा, जेके ¨सह, एस अट्टो, केशव भटाचार्य, डॉ अर¨वद लाल, सुभाषचंद्र पात्रा, संजय कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार, सुमन, कृष्ण शंकर, रामानुज राय, प्रत्युष आनंद आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर रेल इंजन कारखाना में राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य कारखाना प्रबंधक अर¨वद कुमार पांडेय के देखरेख में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में कारखाने के तमाम विभागों के अधिकारियों द्वारा ¨हदी में किए जा रहे कार्यो की प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया। मौके पर डब्ल्यूपीओ गुणाधार मंडल, एपीओ एके दीक्षित, भानू पाठक, राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कारखाना में शिविर का हुआ आयोजन

कारखाना के विद्युत विभाग में विशेष अभियान के तहत शिकायत निवारण शिविर का अयोजन सीडब्ल्यूएम अर¨वद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में शॉप के कई कर्मचारियों ने अधिकरियों के समक्ष अपनी समस्या को रखते हुए कहा सर पर्सनल ब्रांच के समस्या से हमलोग परेशान है। जो काम मिनटों में होना चाहिए उसमें महीनों लग जा रहा है। इस पर कारवाई होनी चाहिए। शिविर में लेखाधिकारी एके राय, डॉ आरके सिन्हा, डब्ल्यूपीओ गुणाधार मंडल, एपीओ एके दीक्षित, एडब्ल्यूओ राजीव कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.