बाल श्रम विषय पर छात्राओं को किया जागरूक
मुंगेर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से ओर से गुरूवार को राजकीय बैजनाथ बालिका उच्च
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 09:21 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 09:21 PM (IST)
मुंगेर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से ओर से गुरूवार को राजकीय बैजनाथ बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरुकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सरस्वती देवी ने की। इस मौके पर पैनल ऑफ लॉयर कुमारी चंद्रप्रभा ¨सह एवं संचालन कर रहे पारा विधिक सहायक अश्विनी आनंद ने विद्यालय की छात्राओं को बाल श्रम से संबंधित विषयों पर भारतीय संविधान में वर्णित कानूनों की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर समय-समय पर संसद द्वारा महिला अधिकार एवं उनके सशक्तिकरण को लेकर बनाए गए विभिन्न विधानों की भी जानकारी दी गई। मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक मदन मोहन झा, मौसमी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें