ईद के मौके पर भी साफ-सफाई नहीं
मुंगेर : प्रखंड के विशनपुर, चमड़ा गोदाम, आशा जोरारी सहित अन्य स्थानों पर गंदगी का अंबार ल
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 10:31 PM (IST)
मुंगेर : प्रखंड के विशनपुर, चमड़ा गोदाम, आशा जोरारी सहित अन्य स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ईद जैसे पाक पर्व पर भी साफ सफाई नहीं होने से रोजेदारों में नाराजगी देखी जा रही है। मुस्लिम भाई मो. सनोबर, मो. अकाली, मो. कयूम, अफजल खां सहित दर्जनों लोगों ने सफाई व्यवस्था पर ¨चता व्यक्त करते हुए कहा कि ईद पर लोग विभिन्न ईदगाह पर अल्लाह के इबादत के लिए एकत्रित होंगे । ऐसे में गंदगी फैले रहने से काफी परेशानी का सामना करना होगा। वहीं शांति पूर्ण ईद पर पुलिस गश्ती की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जानी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से ईद पर साफ सफाई व पुलिस गश्ती की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें