वाहन चे¨कग में अबतक 5.75 लाख जुर्माने की हुई वसूली
मुंगेर : अपराधियों के साथ अवैध शराब कारोबारियों पर नियंत्रण की खातिर एसपी आशीष भारती क
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 10:08 PM (IST)
मुंगेर : अपराधियों के साथ अवैध शराब कारोबारियों पर नियंत्रण की खातिर एसपी आशीष भारती के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चे¨कग अभियान के तहत पुलिस ने एक जून से 27 जून तक बीस हजार पांच सौ से अधिक वाहनों की चे¨कग की है। इस दौरान कागजात नही रहने या कागजातों में कमी पाए जाने पर पुलिस ने 1775 वाहनों की जब्ती की गई है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस ने जब्त वाहन चालकों के मालिक सहित अन्य से पांच लाख 75 हजार रुपये की वसूली भी की है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक दिन कम से कम एक हजार वाहन चे¨कग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस खातिर सभी थाना व ओपी को भी निर्देश दिए गए थे। वाहन चे¨कग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें