650 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री
मुंगेर। संत जोसेफ चर्च परिसर में शनिवार को बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी व मानस यूनीदा
मुंगेर। संत जोसेफ चर्च परिसर में शनिवार को बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी व मानस यूनीदास (स्पेन) की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। फादर जोकिम ठाकुर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
इधर, सोसाइटी के डायरेक्टर फादर आलस राज ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से जिले के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। अब तक बरियारपुर व जमालपुर प्रखंड के लगभग चार हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है। फादर जोकिम ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवारों को 20 किलो चावल, 2 किलो दाल, 10 किलो चूडा, 2 किलो गुड, दवाई, चटाई व बाल्टी आदि दिए गए हैं। इस अवसर पर सहयोगी सुप्रिया, अनु, सुधा, संगीता, रूबी, अजय, पवन, मनोज, मुरारी, नव शिवलाल सहित सैकड़ों बाढ़ पीडित मौजूद थे।