भाजपा का हर पंचायत बनेगा शक्तिकेंद्र
मुंगेर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी के लिए संगठन को धार देने में
मुंगेर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी के लिए संगठन को धार देने में जुट गई है। अपने इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए पार्टी गांव- गांव में अपने जनाधार को मजबूती प्रदान करने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को कौड़िया पंचायत के केंदुआ में उत्तरी खड़गपुर मंडल के नवगठित कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान ने की। बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि पार्टी प्रत्येक पंचायत को शक्ति केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथवार पौधरोपण अभियान को सफल बनाएं। नवमनोनित मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान ने कहा कि भाजपा हर घर में अपना एक सक्रिय सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार आजाद, श्यामाकांत पाठक, परमेश्वर ¨सह, ¨सटू ¨सह, जय ¨सह, पंकज पासवान, विकास कुमार, मुकेश यादव, बालकृष्ण झा, मटरू ¨सह, राजा पासवान सहित कई अन्य मौजूद थे।