मारपीट में सात जख्मी, देसी कट्टा बरामद
मुंगेर। लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के जोगीवीर बाबा स्थान के समीप भैंस चराने के दौरान हुए विवाद
मुंगेर। लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के जोगीवीर बाबा स्थान के समीप भैंस चराने के दौरान हुए विवाद में महादलित व एक जाति विशेष के दबंगो के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का ईलाज धरहरा पीएचसी में कराया गया। घटना की सूचना मिलते हीं लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष अविनाश चंद्रा नक सशस्त्र बल के साथ पहुंच स्थिति नियंत्रित किया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनो पक्ष के नौ लोगों को गिरफ्तार करते हुए घटना स्थल से एक देशी कट्टा भी बरामद किया।
घटना की बावत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहनपुर कुड़ाव निवासी ¨सघेश्वर यादव के पुत्र विमल यादव, रामस्वरूप यादव के पुत्र रूदल यादव, चानो यादव के पुत्र पंकज यादव अपने भैंस को चराने हेतु जोगीवीर बाबा स्थान स्थित एक आहर में गए। इसके बाद आहर के पानी में सभी भैंस नहाते -नहाते अर्जुन मांझी के खेत में घुस गए। खेत में लगे सब्जी व धान को भैंस को खाते देख स्थानीय महादलितों ने भैंस को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिसे देख पंकज व अन्य मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान अवधेश मांझी व पंकज के बीच हाथापाई होने लगी। और पंकज नें कट्टा निकाल लिया। लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोंनों समुदाय के नौ लोगों को अपने हिरासत में लिया। घटना के संबंध में एक पक्ष के अवधेश मांझी के बयान पर मोहनपुर निवासी विमल यादव, छतीस यादव, संजय यादव, रूदल यादव व पंकज यादव को नामजद आरोपी बनाया गया। वहीं दूसरे पक्ष के चानों यादव के बयान पर छह लोगों क्रमश: अर्जुन मांझी, अवधेश मांझी, मन्टू मांझी, सूरज मांझी, उदय मांझी, ¨सघों मांझी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी नौ आरोपियों को मुंगेर मंडल कारा भेज दिया गया है।