एसपी ने किया सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन
मुंगेर। रॉटरी क्लब आफ मुंगेर के द्वारा बालिका मध्य विद्यालय मकसुसपुर में गुरुवार को निश्शुल्क सिलाई
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 10:48 PM (IST)
मुंगेर। रॉटरी क्लब आफ मुंगेर के द्वारा बालिका मध्य विद्यालय मकसुसपुर में गुरुवार को निश्शुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। इसके बाद बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री जैसे गेंद, बल्ला, फुटबाल, वॉलीबाल, नेट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार भारती एवं रेल एसपी सपना मेशराम ने इस अवसर पर बच्चों के बीच खेल सामग्री वितरित करते हुए कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। इससे उसका शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर शिव कुमार रूगटा,डा. मधु रूगटा,प्रार्चाय अजय ¨सह सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें