मुंगेर में शीघ्र रखी जाएगी विश्वविद्यालय की आधारशिला : डॉ संजीव
मुंगेर। मुंगेर के लोगों ने विश्वविद्यालय को लेकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। उसी का परिणाम
मुंगेर। मुंगेर के लोगों ने विश्वविद्यालय को लेकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। उसी का परिणाम था कि विधानसभा में भी मुंगेर के लोगों की मांग की गूंज सुनाई दी। अब शीघ्र ही मुंगेर में विश्वविद्यालय की आधारशीला रखी जाएगी। उक्त बाते गुरूवार को वलीपुर में जदयू नेता प्रो. राजीव नयन के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार ¨सह ने कही। मुंगेर में पहले तिलकामांझी विश्वविद्यालय का विस्तारित शाखा खोलने का निर्णय लिया गया था। लेकिन राज्य में पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय एवं पूर्णिया में विश्वविद्यालय की घोषणा के बाद सिर्फ मुंगेर ही विश्वविद्यालय से अछूता रह गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मुंगेर के लोगों की मांग पर साकारात्मक पहल करते मुंगेर में भी विश्वविद्यालय खोले जाने की घोषणा कर दी। इसके पहले प्रो. राजीव नयन के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों विधान पार्षद का स्वागत किया। मौके पर प्राचार्य सचितानंन्द चौधरी, प्रो व्यास राय, करूण ¨सह, मो.चॉद, पंकज कुमार ¨सह, कन्हैया ¨सह आदि मौजूद थे।