अवैध पत्थर लदा वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
मुंगेर। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर सहित मय पंच
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 10:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 10:30 PM (IST)
मुंगेर। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर सहित मय पंचायत गांव निवासी वाहन चालक मिथलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीर पहाड़ के पास अवैध पत्थर लोड किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर वाहन जब्त कर चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राथमिकी के बाद मामले में संलिप्त लोगों की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें