सम्मेलन की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
मुंगेर। दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान के जमालपुर आगमन पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पासवा
मुंगेर।
दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान के जमालपुर आगमन पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान की अगुवानी में गुरुवार को छह नंबर गेट पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि आगामी 10 से 13 जुलाई तक पूरे बिहार के दलित सेना के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पंचायत कमेटी के प्रमुख नेताओं का सम्मेलन पटना में होने वाला है। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान एवं लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस सहित लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान ¨सह एवं मुंगेर की सांसद शिरकत करेंगी।
दलित सेना के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि गर्मी के इस मौसम में जहां चारो ओर घोर जल संकट है। वहीं बिहार में आधे से ज्यादा प्याउ एवं चापानल खराब या बंद पड़ा है। परंतु इसकी सुधी लेने के बजाय बिहार के मुखिया पीएम बनने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। यदि बिहार में एक भी व्यक्ति की मौत पानी के वजह से होती है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार होंगे।
वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि दलित सेना पूरे बिहार में अनुसूचित जाति, जनजाति, महादलित के विकास कार्य में सहयोग करेगी। साथ ही सूबे के महादलितों के उत्थान की लड़ाई प्रदेश अध्यक्ष की अगुवानी में लड़े जाने का संकल्प लिया गया।
मौके पर यूनियन नेता चांदसी पासवान, वासुकी पासवान, जयदेव, मुकेश पासवान, राजीव राउत, अनिकेत राउत, विकास राउत आदि उपस्थित थे।