318 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद
मुंगेर। हवेली खडगपुर अनुमंडल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित टेटिया बम्बर प्रखंड के सात पंचायतों में गु
मुंगेर। हवेली खडगपुर अनुमंडल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित टेटिया बम्बर प्रखंड के सात पंचायतों में गुरुवार को हुए मतदान के बाद क्षेत्र के विभिन्न पदों पर किस्मत आजमा रहे 318 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो गया। चुनाव के बाद पीठासीन पदाधिकारी व कर्मियो द्वारा उस मतदान पेटी को कडी सुरक्षा के बीच खडगपुर के राजेन्द्र श्री कृष्ण उच्च विद्यालय में बनाये गये ब्रज गृह में जमा किया गया। बताते चलें कि द्वितीय चरण के चुनाव में कुल 318 प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। टेटिया बम्बर क्षेत्र में कुल 77 भवनों में 105 मतदान केन्द्र के लिये 45 गश्ती दल लगाए गए थे। इसके अलावे 07 सेक्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। 08 जोनल दंडाधिकारी बनाए गए थे। सुपर जोनल 08 बनाये गये थे। क्यूआरटी यानि क्वीक रिसपांस टीम में चार पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे। क्षेत्र के बनहरा, नोनाजी, बनगामा, भुना, केशौली, धौरी तथा टेटिया पंचायत में चुनाव कडी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। कुल 56 प्रतिशत मतदान हुये। एसपी आशीष आशीष भारती, डीएम उदय कुमार ¨सह समेत कई पदाधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केन्द्रों का मॉनिट¨रग किया जा रहा था।