एसपी ने किया गंगटा थाना का निरीक्षण
मुंगेर : शुक्रवार की शाम मुंगेर के जिला पुलिस कप्तान वरुण कुमार सिन्हा ने गंगटा थाना का औचक निरीक्षण
By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 10:34 PM (IST)
मुंगेर : शुक्रवार की शाम मुंगेर के जिला पुलिस कप्तान वरुण कुमार सिन्हा ने गंगटा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे उन्होंने थाना मे नए व पुराने कांडों का अवलोकन कर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार को कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में पेट्रो¨लग की व्यवस्था दुरुस्त कर शांति ब्यवस्था बनाए रखने के टिप्स दिए। इस अवसर पर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, गंगटा थानाध्यक्ष रणजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें