मारपीट में दो घायल, प्राथमिकी दर्ज
मुंगेर: धरहरा थाना क्षेत्र के औडाबगीचा में दो पक्षों की लड़ाई में वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो ग
मुंगेर: धरहरा थाना क्षेत्र के औडाबगीचा में दो पक्षों की लड़ाई में वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति 50 वर्षीय किशोरी यादव व उसकी पत्नी पावो देवी का इलाज धरहरा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र धरहरा में कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित के फर्द बयान पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने चार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को औड़ाबगीचा गांव में किशोरी यादव को उसकी पत्नी पावो देवी अपने पडोस में ही लड रहे देा व्यक्तियों के विवाद को सुलझा रहे थे इसी दौरान गांव के ही ब्रह्मादेव यादव के पुत्र हीरालाल यादव,लाटो यादव, भीम यादव,प्रमोद यादव,यह देख भड़क उठे और वृद्ध दंपति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में लहुलूहान हुए दंपति धरहरा थाना पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने घायलों को धरहरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीडित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।