28 को होगा मंत्री का नागरिक अभिनंदन
मुंगेर : आगामी 28 फरवरी को सूबे के श्रम एवं नियोजन मंत्री विजय प्रकाश का नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयो
By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 09:59 PM (IST)
मुंगेर : आगामी 28 फरवरी को सूबे के श्रम एवं नियोजन मंत्री विजय प्रकाश का नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि विजय प्रकाश मंत्री बनने के बाद पहली बार मुंगेर आ रहे हैं। इसलिए उनका नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर आगामी 14 फरवरी को महागठबंधन के सभी दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त सभी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें