रामधुन का लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
मुंगेर। बाहाचौकी पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव के भगवती स्थान में रविवार से ग्रामीणों के पारस्परिक स
मुंगेर। बाहाचौकी पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव के भगवती स्थान में रविवार से ग्रामीणों के पारस्परिक सहयोग से 24 घंटे के अखंड रामधुन की शुरूआत की गई। रामधुन महायज्ञ के प्रारंभ में स्थानीय गंगा तट पर सैकडों कन्याओं ने पुरोहित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में गंगा जल भर कर पूरे क्षेत्र का नगर भ्रमण किया। रंग-बिरंगे परिधानों में ढोल-बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा को देखकर लोग आह्लादित हुए। शोभा यात्रा सुंदरपुर एवं दुर्गापुर चौक होते हुए पुन: रामधुन स्थल भगवती स्थान पहुंची। जहां कलश पूजन के बाद रामधुन का श्रीगणेश किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामधुन महायज्ञ में सुदूर क्षेत्र के कीर्तन कलाकार भाग लेंगे। इधर रामधुन महायज्ञ को लेकर दुर्गापुर व इसके आसपास के इलाकों में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मुखिया राजीव रंजन, वशिष्ठ नारायण ¨सह, शंकर ¨सह, मुकेश व मनोज ¨सह, रंजीत ¨सह, किशुन ¨सह, वीरू ¨सह, शंभू मिश्रा, नीरज ¨सह, अजीत ¨सह, दिनेश राम, छोटे मालाकार, अयोध्या रजक, उतम शर्मा, संजय पासवान व फूलचंद दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं रात्रि में मंदिर की आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।